वो एक मां होती है
Submitted By: Varsha Thakur
----------------------------------
नौ महीने तक अपने पेट में रखती है बच्चे का हर एक लात सहती है जन्म देते वक्त उसका भी पुनर्जन्म होती है संतान का एक झलक से सब दर्द भूल जाती है क्योंकि वो कोई और नहीं वो एक मां होती है | चोट हमें लगने पर तकलीफ उसे होती है हमारे लिए कब क्या सही है उसे सब पता होती है कुछ कहे बगैर ही वह सब समझ जाती है उसके होने से जिंदगी आसान होती है क्योंकि वो कोई और नहीं वो एक मां होती है | बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है पर उसके ऊपर एक आँज तक नहीं आने देती है जिंदगी की हर मुश्किल आसान करती है मुश्किल भी अब उसे देखकर भाग जाती है क्योंकि वो कोई और नहीं वो एक मां होती है |
----------------------------------
Reg ID: HF25-5155
Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.