क्यों न करें रक्तदान
Submitted By: JAWAHAR VITTHAL JITURI
----------------------------------
फूल है गुलाब का लाल – लाल॥ खून भी तो है हमारा लाल – लाल॥ त्याग देता है गुलाब जवानी हमारे जीवन में॥ शोभा देती हैं पंखुड़ियाँ भी हमारे मौत में॥ अमोल है त्याग गुलाब का अपने आप में॥ अनमोल है दान खून का हर दान में॥ खिल उठते हैं अरमान किसी के, आपके खून से॥ जल उठता है दीपक किसी घर का, आपके खून से॥ न बहाओ खून अपना व्यर्थ लड़ाई-झगड़ों में॥ दौड़ने दो उसे किसी मजबूर इंसानी नसों में॥ राम हो या रहीम, सभी का मालिक तो एक है॥ न लाओ मज़हब, आखिर खून सभी का एक है॥ गर, लूटा देता है गुलाब खूबसूरती हमारे लिये॥ क्यों न करें रक्तदान, इंसान – इंसान के लिये॥
----------------------------------
Reg ID: HF25-5154
Please Note - You can vote only Once. If you have already voted - the voting will be disabled automatically by the system.